{"_id":"6217cb460428204af86d3f50","slug":"docter-medical-collage-live-etah-news-agr525339338","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज समय से, डॉक्टर पहुंचे डेढ़ घंटे बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज समय से, डॉक्टर पहुंचे डेढ़ घंटे बाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। वीरांगना अबंतीबाई लोधी स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीज तो तय समय सुबह आठ बजे पहुंच जा रहे हैं। वहीं चिकित्सक डेढ़ घंटे बाद पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम को कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिला। इससे पहले यहां पहुंचे मरीज दर्द से कराहते दिखे।
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी सीनियर और जूनियर चिकित्सकों के हवाले है। चिकित्सक नियत समय से ओपीडी में नहीं आ-जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में दवाएं लेने के लिए जिले के कोने-कोने से मरीज आते हैं। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे से यहां मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया। वहीं किसी भी कमरे में कोई चिकित्सक नहीं था। मरीजों ने पर्चे बनवाकर यहां कतार लगा ली। खड़े-खड़े थक गए तो हटकर बेंच पर बैठ गए। लंबे इंतजार बाद 9.30 बजे के बाद चिकित्सकों का पहुंचना शुरू हुआ।
बोले मरीज व तीमारदार...........
पेट में दर्द होने की वजह से सुबह आठ बजे ओपीडी में पहुंच गए थे। साढ़े नौ बजने जा रहे हैं अब तक छह नंबर ओपीडी में कोई चिकित्सक नहीं आए है।
- जितेंद्र कुमार, अचलपुर
---------
बेटे की तबियत खराब होने पर दिखाने आया। नियम समय से इंतजार करता है। बेटा दर्द से परेशान रहा। साढ़े नौ बजे तक डॉक्टर न मिलने से दवा नहीं मिल पाई।
- सुखवीर सिंह, मोहल्ला नारायणनगर
----------
पत्नी अंगूरी देवी बीमार चल रही हैं। सोचा था कि सुबह भीड़ कम होगी और आसानी से परामर्श लेकर दवा ले देंगे। डॉक्टर ही नहीं आए। ऐसे में दवा नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
- राजेश कुमार, मलावन
----------
तबीयत खराब चल रही है, ऐसे में सुबह आठ बजे आ गया। जिससे भीड़भाड़ से बचा जा सके। अस्पताल में कोई डॉक्टर बैठा नहीं मिला। मजबूरन निजी चिकित्सक के पास जाकर दवा लेनी पड़ी।
- जसवीर सिंह, एमपी नगर
ओपीडी में समय पर नहीं पहुंचना गंभीर बात है। अगर ऐसा हो रहा है तो गलत है, इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। चिकित्सकों का ओपीडी समय आठ बजे है। तय समय पर ही पहुंचना चाहिए।
- डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल, सीएमएस