फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   DM Choupal listened Problems

डीएम ने चौपाल में सुनी समस्याएं

Fri, 15 Jan 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 15 Jan 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
DM Choupal listened Problems
समय शाम चार बजे। स्थान लोहिया ग्राम डोरई। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन अधिकारियों के काफिले के साथ गांव पहुंचे। गाड़ियों का हॉर्न सुन बच्चों की भीड़ प्रवेश के रास्ते की ओर भागी। कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में अधिकारियों के चौपाल का मंच सजा था। जिलाधिकारी, सीडीओ, डीपीआरओ, पीडी डीआरडीओ व अन्य अधिकारी मंच पर बैठे। इसके बाद चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। राजस्व कर्मियों ने वर्ष 2013 में चयनित हुए गांव डोरई में संपन्न कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद डीएम ने मिड डे मील, राशनकार्ड, टीकाकरण की जानकारी ली। मिड डे मील को लेकर कुछ शिकायत सामने आईं।
विज्ञापन


11 बच्चे कुपोशित श्रेणी के बताए गए। पंचायत में छह हैंडपंप खराब होने की ग्रामीणों ने शिकायत रखी। दो सोलर लाइट भी खराब बताई गईं। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। विधवा विकलांग पेंशन के संबंध में भी ग्रामीणों से पूछा। कुछ लोगों ने पेंशन न बनने की शिकायत की। डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। स्वच्छता मिशन के संबंध में जानकारी दी। बताया कि गांव में 273 स्वच्छ शौचालय बनाए गए हैं, जो संचालित हैं। ग्रामीण सोनू कुमार ने डीएम से चकरोड की शिकायत रखी। बीएससी की छात्रा रश्मि ने छात्रवृत्ति की समस्या उठाई। डीएम ने ग्रामीणों को अपना मोबाइल नंबर दे दिया ओर कहा कि सात दिन में समाधान न हो तो उन्हें फोन कर बताएं। अंधेरा छा जाने के बाद डीएम ने हंडे की रोशनी में समस्याओं को सुना। शाम छह बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed