फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   District got four oxygen plants, resources also increased

जिले को मिले चार ऑक्सीजन प्लांट, संसाधन भी बढ़े

Mon, 27 Dec 2021 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
District got four oxygen plants, resources also increased
मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लान का उद्घाटन करते सांसद राजवीर सिंह। फाइल फोटो संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कोरोना की दूसरी लहर ने भले ही काफी नुकसान पहुंचाया, लेकिन सकारात्मक पहलू यह भी है कि कोरोना से जंग में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहतर हुई। चार ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हुए, जो जिले के लिए बड़ी उपलब्धि रही। वहीं अन्य संसाधन भी बढ़े हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 की पहली लहर के बाद संसाधनों के बारे में सोचा ही नहीं गया। जिसका खामियाजा दूसरी लहर आने पर भुगतना पड़ा। 2021 में जब अप्रैल, मई, जून में लहर चरम पर थी तो मरीजों के लिए बेड के इंतजाम नहीं हो पा रहे थे। उन्हें घरों पर ही क्वारंटीन रखकर इलाज चलाने की नसीहतें दी जा रही थीं। जबकि ऑक्सीजन की मांग के अनुसार पूर्ति नहीं हो पा रही थी। इसे देखते हुए शासन ने व्यवस्थाएं बढ़ाने के निर्देश दिए तो तेजी से काम शुरू किए गए। चार ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हुए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के दोनों अस्पताल, चुरथरा सीएचसी और बागवाला सीएचसी पर इन्हें स्थापित कराया गया है। 2663 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन इनकी उत्पादन क्षमता है। जो हर परिस्थिति में लोगों की जरूरत पूरी कर सकेंगे। इसके अलावा 185 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी उपलब्ध हैं। दूसरी बड़ी समस्या गंभीर मरीजों के लिए वेंटीलेटर की रही थी। अब 24 वेंटीलेटर की व्यवस्था कर ली गई है। मेटरनिटी विंग सहित पांच अस्पतालों को कोविड अस्पताल के रूप में स्थापित किया गया है। जिनमें कुल मिलाकर 240 बेड क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed