{"_id":"69e2797a461715c346073dfd","slug":"distressed-by-low-cbse-class-10-marks-student-consumes-toxic-substance-etah-news-c-163-1-eta1013-149342-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सीबीएसई 10वीं में कम नंबर आने से आहत छात्रा ने खाया विषाक्त पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सीबीएसई 10वीं में कम नंबर आने से आहत छात्रा ने खाया विषाक्त पदार्थ
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत कैलाश गंज निवासी अक्षिता (18) ने शुक्रवार की सुबह 3ः30 बजे हाईस्कूल में नंबर कम आने से आहत होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन ने उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया है।
अक्षिता ने बताया कि सीबीएसई हाईस्कूल का परिणाम आया था। इसमें उसके सिर्फ 65 फीसदी अंक आए। इससे वह दो दिन से आहत थी। इसकी वजह से उसने सुबह के वक्त विषाक्त पदार्थ खा लिया। वहीं शांति नगर निवासी राघव (14) ने बृहस्पतिवार की रात करीब 8ः30 बजे घर में कहासुनी होने पर उसने कमरे में जाकर चूहे मारने वाली दवा खा ली। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया।