फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Distance from cleaning of big drains, waterlogging will become a problem during rains.

Etah News: बड़े नालों की सफाई से दूरी, बारिश में जलभराव बनेगा मुसीबत

Sun, 16 Jun 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 16 Jun 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Distance from cleaning of big drains, waterlogging will become a problem during rains.
एटा। शहर में बारिश से पहले बड़े नालों की सफाई नहीं की गई है। ऐसे में बारिश में कई जगह जलभराव से लोगों को जूझना होगा। पहले भी नाला सफाई न होने से कई मोहल्ले जलभराव की चपेट में आए थे, लेकिन इससे सबक नहीं लिया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में छोटे-बड़े 85 नाले हैं। इनकी बारिश से पहले सफाई होना अनिवार्य है, लेकिन अब तक महज 25 फीसदी नालों की सफाई हो पाई है। हालांकि पालिका के जिम्मेदार टीमें लगाकर कार्य कराने की बात कह रहे हैं, लेकिन मानसून आने में दो सप्ताह ही बचे हैं। जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून आने की संभावना है। ऐसे में 75 फीसदी नालों की सफाई नगर पालिका के लिए बेहद मुश्किल भरा काम नजर आ रहा है।
विज्ञापन

शहर में 6 नाले बड़े हैं, इनसे शहर का पानी बाहर जाता है। इनमें किदवई नगर, आगरा रोड, पूर्व चेयरमैन अशरफ हुसैन के मकान के पास, पटियाली गेट और न्यू रेवाड़ी मोहल्ला के नाले शामिल हैं। इनमें से अभी तक किसी भी नाले की सफाई नहीं हो पाई है। छोटे नालों की ही सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े नालों की मशीन से होगी सफाई
सफाई लिपिक रामनिवास सिंह ने बताया कि बड़े नालों की सफाई मशीनों से कराई जाएगी। इनकी व्यवस्थाएं की जा रही है। बारिश से पहले नालों को साफ करने की कार्य योजना तैयार की गई है। इसको लेकर पूरी कोशिश भी जारी है। मशीनों की व्यवस्थाएं होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
दो टीमें नालों की सफाई में जुटीं
नगर पालिका क्षेत्र में छोटे नालों की सफाई कराने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। एक टीम में 9 कर्मियों को लगाया गया है। 18 कर्मचारी निरंतर नालों की सफाई करने में जुटे हुए हैं। ऐसे में नालों की सफाई कम तक हो पाती है, यह तो समय ही बताएगा।

शहर में जलभराव की समस्या को देखकर नालों और पुलियों का काम कराया गया है। इनमें घंटाघर से अलीगंज तिराहा तक नाला व 7 पुलिया, आगरा रोड चुंगी पर बड़ी पुलिया का निर्माण आदि शामिल हैं। इनके बनने से जलभराव की समस्या नहीं होगी। नालों की सफाई भी समय से पूर्ण कर ली जाएगी। - सुधा गुप्ता, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed