{"_id":"5f91cd158ebc3e9bda537631","slug":"dhan-etah-news-agr4648959157","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान: 2670 रुपये की लागत, रेट मिल रहा 2760 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान: 2670 रुपये की लागत, रेट मिल रहा 2760 रुपये
विज्ञापन
मंडी समीति में आढ़त पर बैठे किसान ।
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। खेतों में बोई गई धान की फसल कटकर अब मंडी में आने लगी है। 2670 रुपये की लागत वाला धान 2760 रुपये भाव में बिक रहा है। मंडी में औंधे मुंह गिरे धान के भाव के चलते फसल का वाजिब मूल्य तो छोड़िए प्रति बीघा की लागत तक नहीं निकल पा रही है। इससे किसान खून के आंसू रोने को मजबूर हैं।
एक अक्तूबर से धान की कटाई जिले में शुरू हो गई। वहीं धान की खरीद के लिए जिले में 13 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। यहां अव्वल धान खरीदा जाता है, इसके चलते किसान सरकारी केंद्र के बजाए मंडी में धान बेच रहे हैं। फीरोजाबाद, मैनपुरी आदि जिलों से अच्छी कीमत के चक्कर में यहां धान बेचने आ रहे किसानों के चेहरे भी उतर रहे हैं।
ये आती एक बीघा में लागत
किसानों ने इस वर्ष धान की फसल बोई तो उसमें लागत खूब आई है। किसान रामनरेश ने बताया कि एक बीघा फसल में 700 रुपये गढ़ाई, 700 रुपये सिंचाई के लिए डीजल, पांच सौ रुपये मशीन से कटाई, 110 रुपये का यूरिया, 200 रुपये की दवाई और 260 रुपये की जुताई सहित कुल खर्च 2670 रुपये बैठता है जबकि प्रति बीघा दो क्विंटल की फसल पैदा होती है। मंडी में धान का भाव बृहस्पतिवार को 1380 रुपये क्विंटल रहा। दो क्विंटल धान 2760 रुपये में बिक रहा है। ऐसे में किसान को दो क्विंटल फसल पर मात्र 90 रुपये ही मिल पाए, इसमें भी उसका भाड़ा चला जाएगा।