फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Development: Nurpur-Turkipura road to be built at a cost of 3.26 crore; a bridge will also be constructed.

Etah News: विकासः 3.26 करोड़ से बनेगा नूरपुर-तुर्कीपुरा मार्ग, पुल की भी होगा निर्माण

Mon, 20 Jul 2026 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Development: Nurpur-Turkipura road to be built at a cost of 3.26 crore; a bridge will also be constructed.
एटा। सकीट ब्लॉक में नूरपुर से तुर्कीपुरा को जोड़ने वाले जर्जर मार्ग निर्माण कार्य कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने करीब 3.26 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद करीब 3.3 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। सड़क के साथ एक पुल का भी निर्माण प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

लंबे समय से नूरपुर से तुर्कीपुरा मार्ग की स्थिति खराब होने के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान हालात और अधिक खराब हो जाते हैं। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से वाहनों का संचालन प्रभावित होता है और लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। वहीं इसी मार्ग पर पुल भी क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।
विज्ञापन

सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने क्षेत्रवासियों की मांग को देखते हुए इस सड़क के निर्माण और पुल बनवाने का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग को भेजा था। विधायक के प्रस्ताव पर विभाग ने सर्वे कराते हुए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की और 3.26 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ललित कुमार अग्रवाल ने बताया कि शासन से बजट और प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed