फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Deteriorating condition: two more youths died of fever

बिगड़े हालात: बुखार से दो और युवकों की मौत

Thu, 16 Sep 2021 06:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Deteriorating condition: two more youths died of fever
जिला अस्पताल से बुखार पीड़ित की मृत्यु के बाद उसे उठाकर ले जाते परिजन ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। बुखार से हालात और बिगड़ गए हैं। बृहस्पतिवार सुबह शीतलपुर ब्लॉक के गांव ओनघाट निवासी 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इसके अलावा रिजोर थाना क्षेत्र के गांव प्रतापपुरा निवासी 18 वर्षीय युवक की मौत मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में हो गई। इसके साथ ही जिले में बुखार से मरने वालों का आंकड़ा 17 पहुंच गया है।
विज्ञापन

शीलपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव ओनघाट में बुखार का प्रकोप लगातार कई दिनों से बना हुआ है। कई लोगों की जान जा चुकी है। करीब चार दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां पहुंचकर लोगों की जांच की। बुखार पीड़ितों में 45 वर्षीय राजेश पुत्र चिरौंजीलाल की भी जांच हुई, लेकिन उन्हें डेंगू, मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई। इस पर टीम ने सामान्य वायरल संक्रमण बताते हुए दवाएं दे दीं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 6 बजे अचानक हालत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर प्रदीप (18) पुत्र लल्लू सिंह निवासी प्रतापपुर थाना रिजोर की मौत मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार सुबह करीब 11.30 बजे हो गई। उसके भाई जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदीप 12वीं का छात्र था। करीब पांच दिन से उसे बुखार आ रहा था। दिल्ली में भी इलाज कराया। बुधवार रात वहां से लेकर आए। सुबह फिर हालत बिगड़ने लगी। अस्पताल में लाए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजन प्रदीप के शव को टेंपो से गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed