{"_id":"68d41fbc6db90567cd0e1dfa","slug":"deputy-cm-brajesh-pathak-will-inaugurate-50-bed-hospital-in-etah-2025-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एटा आएंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक...50 शैया अस्पताल की देंगे सौगात, 20 करोड़ रुपये से बनकर हुआ तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एटा आएंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक...50 शैया अस्पताल की देंगे सौगात, 20 करोड़ रुपये से बनकर हुआ तैयार
Wed, 24 Sep 2025 10:13 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 24 Sep 2025 10:13 PM IST
सार
एटा के जैथरा में अभी चिकित्सा इकाइयों के नाम पर फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ही है। इसके चलते मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गंभीर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
जैथरा में क्रिटिकल केयर यूनिट की सफाई करते कर्मचारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 26 सितंबर को एटा आएंगे। यहां जैथरा कस्बे में 50 शैया अस्पताल (क्रिटिकल केयर यूनिट) की सौगात लोगों को देंगे। इसे करीब 20 करोड़ रुपये से बनाकर तैयार किया गया है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखेंगे।
जैथरा कस्बे में 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट बनाकर तैयार की गई है। अभी यहां चिकित्सा इकाइयों के नाम पर फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ही है। इसमें भी मरीजों, घायलों को प्राथमिक उपचार ही मिल पाता है। गंभीर घायलों और मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। इसके कारण कस्बे और क्षेत्र के लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। क्रिटिकल केयर यूनिट संचालित होने के बाद लोगों को गंभीर बीमारी और गंभीर घायलावस्था में भी स्थानीय स्तर पर इलाज मिल सकेगा।

उप मुख्यमंत्री के आगमन कार्यक्रम की सूचना के बाद अस्पताल में साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं और तैयारियों का दौर शुरू हो गया। बुधवार को कई कर्मचारियों को लगाकर यहां सफाई कराई गई। बनने के बाद से बंद पड़ी यूनिट में काफी गंदगी हो गई थी। कर्मचारी इसे साफ करने में देर शाम तक जुटे रहे। बृहस्पतिवार को भी लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर यहां व्यवस्थाएं जुटाई जाएंगी। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम के लिए तैयारियां कराई जा रही हैं। मेडिकल कॉलेज में भी स्टाल लगाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें-UP: सिपाही ने किया छात्र का अपहरण..24 घंटे तक कार में घुमाया, 20 लाख की मांगी फिराैती; इसलिए रची खाैफनाक साजिश
ये भी पढ़ें-UP: सिपाही ने किया छात्र का अपहरण..24 घंटे तक कार में घुमाया, 20 लाख की मांगी फिराैती; इसलिए रची खाैफनाक साजिश