{"_id":"69686da22c21592aed0217b3","slug":"dense-fog-disrupts-life-in-etah-highway-traffic-comes-to-a-standstill-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: घने कोहरे की चादर से जनजीवन अस्त-व्यस्त, हाईवे पर थमी रफ्तार; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: घने कोहरे की चादर से जनजीवन अस्त-व्यस्त, हाईवे पर थमी रफ्तार; देखें वीडियो
Thu, 15 Jan 2026 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 15 Jan 2026 10:01 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सुबह-सुबह घने कोहरे ने सड़कों को आगोश में ले लिया। दृश्यता काफी कम होने की वजह से वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई।
विज्ञापन
एटा में कोहरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में बृहस्पतिवार की तड़के करीब चार बजे से घने कोहरे की चादर छा गई। कोहरे के चलते दृश्यता का स्तर काफी कम हो गया, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह होते-होते हालात ऐसे हो गए कि कुछ ही दूरी पर खड़े वाहन और लोग भी नजर नहीं आए।
घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर हाईवे पर देखने को मिला। दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार थम गई और चालक बेहद सतर्क होकर आगे बढ़ते नजर आए। कई स्थानों पर वाहन चालकों ने किनारे खड़े होकर कोहरा छंटने का इंतजार किया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव जलाकर तापते दिखाई दिए।
कोहरे के साथ पाला पड़ने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। खेतों में आलू, मटर और सरसों की फसलों पर पाले का असर दिखने लगा है। किसानों का कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। मौसम के इस बदले मिजाज ने आम जनजीवन के साथ-साथ खेती को भी खासा प्रभावित किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक कोहरे के साथ ही हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन