फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dengue kit shortage continues in medical college, investigation stopped

मेडिकल कॉलेज में डेंगू की किटों की कमी बरकरार, जांचें बंद

Fri, 23 Sep 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:12 PM IST
सार

मेडिकल कॉलेज में डेंगू की किटों की कमी लगातार बनी हुई है।वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज स्थित एमसीएच विंग में बनाई गई पैथोलॉजी लैब में डेंगू किटों की कमी बरकरार है।

विज्ञापन
Dengue kit shortage continues in medical college, investigation stopped
मेडिकल कॉलेज में डेंगू की जांच न होने पर आक्रोशित मरीजों को समझाता सुरक्षाकर्मी - फोटो : ETAH

विस्तार

एटा। मेडिकल कॉलेज में डेंगू की किटों की कमी लगातार बनी हुई है। 80 किटें मिलीं, जिनके खत्म होने पर जांचें फिर बंद हो गई हैं। मरीजों को भटकना पड़ रहा है। 80 लोगों की जांच में एक मरीज संक्रमित पाया गया है। वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज स्थित एमसीएच विंग में बनाई गई पैथोलॉजी लैब में डेंगू किटों की कमी बरकरार है।
विज्ञापन

दो दिन पहले डेंगू की जांचें नहीं हो पा रही थीं। बृहस्पतिवार को 80 किटें मिलीं। जिनसे जांचें कर दी गईं। शुक्रवार को जांच किटें फिर खत्म हो गईं। ओपीडी के चिकित्सकों ने एक डेंगू संभावित मरीज की बृहस्पतिवार को जांच कराई तो रिपोर्ट संक्रमित आई है।
विज्ञापन

प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बृहस्पतिवार को पांच वर्षीय बालक सूरज को परिजन ने चिकित्सकों को दिखाया। बालक में डेंगू के लक्षण होने के चलते जांच कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित रिपोर्ट सामने आई है, लेकिन बालक का पता पता दर्ज नहीं किया गया। इसकी वजह से डेंगू मरीज की तलाश करने में स्वास्थ्य टीम को काफी परेशानी हो रही है। सितंबर माह में चार मरीज संक्रमित निकले हैं। किसी भी मरीज का पूरा पता अंकित नहीं किया गया है।

मेडिकल कॉलेज स्थित लैब में शुक्रवार को स्थानीय स्तर पर बिजली खराब थी। ऐसे में मरीजों की जांचें दो घंटा देरी से शुरू हो सकीं। इसकी वजह से मरीजों को काफी परेशानी हुई और भीड़ एकत्रित हो गई।
डेंगू जांच किटों की व्यवस्था मेडिकल कॉलेज और सीएमओ के संयुक्त प्रयास से की जाती है। जल्द ही व्यवस्थाएं कर जांचें कराई जाएंगी।
डॉ. विवेक पाराशर, मीडिया प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed