फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Demand to extend passenger train running from Etah to Agra Fort till Jaipur

UP News: एटा-आगरा फोर्ट यात्री गाड़ी को जयपुर तक चलाने की मांग, लोग बोले- अभी करना पड़ता दिक्कतों का सामना

Tue, 03 Sep 2024 08:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Sep 2024 08:02 PM IST
सार

लोगों ने एटा से आगरा फोर्ट तक चलने वाली यात्री गाड़ी को जयपुर तक चलाने की मांग की। कहा कि अभी जिले से जयपुर की यात्रा में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन
Demand to extend passenger train running from Etah to Agra Fort till Jaipur
भुवनेश और अतुल (य़ात्री) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा से आगरा फोर्ट तक यात्री गाड़ी चलती है। इस गाड़ी को आगे तक बढ़ाए जाने से काफी लाभ हो सकता है। यहां से जाकर दिनभर आगरा फोर्ट पर खड़ी रहने वाली ट्रेन अगर जयपुर तक चलेगी तो जनता को काफी सहूलियत होगी। लोगों ने इसे जयपुर तक चलाने की मांग की है। 

विज्ञापन


जिला मुख्यालय से आगरा फोर्ट तक एकमात्र ट्रेन का संचालन होता है। सुबह 7:30 बजे एटा से आगरा फोर्ट तक जाने वाली इस यात्री गाड़ी में भारी संख्या में जिले के लोग यात्रा करते हैं। लोगों का कहना है कि जिस प्रकार से यह ट्रेन सुबह टूंडला से एटा आती है।
विज्ञापन


उसके बाद आगरा फोर्ट के लिए चली जाती है। वहां यह पूरे दिन खड़ी रहती है। अगर, इसको आगरा से बढ़ाकर जयपुर तक कर दिया जाए, तो जिले की जनता को काफी फायदा होगा। यात्रियों की संख्या बढ़ने से रेलवे की राजस्व में भी वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के बहुत से लोग जयपुर में नौकरी कर रहे हैं। यहां से वहां तक आने-जाने में उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बस के माध्यम से किराया भी अधिक लगता है। समय भी काफी खराब होता है। इसलिए एटा से जयपुर तक ट्रेन का संचालन होना चाहिए। -भुवनेश कुमार, विजय नगर
 

किसी व्यक्ति के बीमार होने या दुर्घटना में घायल होने पर अधिकतर लोगों को आगरा रेफर किया जाता है। अगर ट्रेन जयपुर तक चलेगी तो आगरा में सही उपचार न हो पाने पर जयपुर तक ले जाया जा सकेगा। किराया और समय दोनों की बचत होगी। -अतुल राठी, अरुणा नगर

जनप्रतिनिधियों के पत्राचार और जनता की मांग पर नई गाड़ी का संचालन रेल मंत्रालय की ओर से किया जाता है। इसलिए जब किसी प्रकार की मांग को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि पत्र भेजेंगे, तब ही नई यात्री गाड़ी का संचालन शुरू हो पाएगा। -अमित कुमार, पीआरओ उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed