फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   deeem ne svaasthy sevaon kee behataree ko chetae adhikaaree

डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी को चेताए अधिकारी

Wed, 31 Aug 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Wed, 31 Aug 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
deeem ne svaasthy sevaon kee behataree ko chetae adhikaaree
जिला टास्क फोर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिलाधिकारी अजय यादव ने बुधवार को स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए अधिकारियों और डाक्टरों को दिशा-निर्देश दिए। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला टास्क फोर्स एवं स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि सभी जरूरतमंदों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। स्वास्थ्य केन्द्रों पर दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। जननी शिशु सुरक्षा योजना, नियमित टीकाकरण में कोताही न बरती जाण्। इस दौरान एचएमआईएस डाटा अपलोडिंग की प्रगति खराब पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने सकीट एमओआईसी को कड़ी हिदायत दी कि क्षेत्र में सिर्फ 80 फीसद ही सैसन क्यों हैल्ड हो रहे हैं, इस माह प्रगति में सुधार लायें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। डीएम ने पूछा कि ड्यूलिस्ट का अपडेशन संबंधित ब्लाकों मेें क्यों नहीं हो रहा है। उन्होंने एमओआईसी को निर्देश दिए कि सैसन के दौरान सभी एएनएम की उपस्थिति शतप्रतिशत हो, जो एएनएम लापरवाही बरतें उनको चेतावनी जारी करते हुए कार्रवाई की जाए। बैठक में सीडीओ राजेंद्र कुमार, सीएमओ डा. आरसी पांडेय, डीआईओएस एसपी यादव मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed