फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Death under suspicious circumstances married

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Thu, 25 Dec 2014 12:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Thu, 25 Dec 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
जैथरा। गांव चंदनपुरा में विवाहिता आरती (20) की बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद ससुरालीजन फरार हो गए। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के िपिता ने दामाद सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



जिला फर्रुखाबाद के थाना कंपिल के गांव करनपुर निवासी महेश चंद्र ने बेटी आरती की शादी विगत 22 मार्च 2014 को अनुराग पुत्र सूरजपाल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही ससुरालीजन दहेज में तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। पैसे न देने पर ससुरालीजन आरती के साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन



मंगलवार रात बेटी ने फोन पर उत्पीड़न की जानकारी दी। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे मायके पक्ष के लोग गांव चंदनपुर पहुंचे। यहां आरती मृत हालत में मिली,  जबकि ससुरालीजन फरार थे। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले में मृतका के पिता महेश चंद्र ने अनुराग, सुरेंद्र, लल्लू, फूलवती, सूरजपाल, जिठानी के विरुद्ध दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष जैथरा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed