{"_id":"684fbd24f5f4610235038b4b","slug":"death-strikes-a-drug-dealer-and-his-innocent-son-when-the-bodies-of-both-arrived-together-screaming-2025-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दवा व्यापारी और उसके मासूम बेटे पर मौत का झपट्टा...एक संग पहुंची दोनों की लाशें, तो मच गया चीत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दवा व्यापारी और उसके मासूम बेटे पर मौत का झपट्टा...एक संग पहुंची दोनों की लाशें, तो मच गया चीत्कार
Mon, 16 Jun 2025 12:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:13 PM IST
सार
दवा व्यापारी और उसके पांच साल के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों की लाशें एक साथ गांव पहुंची, तो चीत्कार मच गया।
विज्ञापन
गांव वालों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पिता-पुत्र की सड़क हादसे में शनिवार को मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला पड़ाव में लाए गए तो अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
कंपिल रोड पर शनिवार की शाम को हुए सड़क हादसे में दवा व्यवसायी अक्षय और उनके तीन वर्षीय बेटे रुद्राक्ष की मौत हो गई थी। रविवार को पिता-पुत्र के शव पहुंचने पर पूरा गांव चीत्कार से गूंज उठा। गांव में कहीं चूल्हे नहीं जले। गमगीन माहौल में अक्षय के पिता रामनाथ सिंह ने दोनों का अंतिम संस्कार किया। अक्षय की कंपिल रोड पर सुमौर गांव में दवा की दुकान थी। जबकि उनके पिता रामनाथ सिंह की नगला पड़ाव में दवा की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दवा व्यवसायी की मौत पर रविवार को कस्बे और आसपास क्षेत्र के दवा व्यवसायियों ने दुकानें बंद रख शोक जताया और अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी। शनिवार को अक्षय बाइक से अलीगंज में एक दावत में शामिल होकर वापस दुकान पर जा रहे थे। रास्ते में एक ट्रक की चपेट में आ गए। पुत्र की मौत मौके पर तो घायल पिता की मौत एटा ले जाते समय हो गई।