{"_id":"673f72134abff830780e8a22","slug":"death-of-young-man-injured-due-to-beating-allegation-of-negligence-in-treatment-created-ruckus-etah-news-c-163-1-eta1001-125998-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पिटाई से घायल युवक की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पिटाई से घायल युवक की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा
Thu, 21 Nov 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
सकीट। थाना क्षेत्र के गांव कोंची डेरा में बृहस्पतिवार को दो पक्षों के मध्य विवाद हो गया। एक युवक की पिटाई कर दी गई। घायल युवक को परिजन एक अपंजीकृत क्लीनिक पर ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए यहां जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत किया।
गांव कोंची डेरा निवासी नाथूराम ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव में दो पक्षों के मध्य विवाद हो गया। इस विवाद में मेरे 30 वर्षीय पुत्र भिखारी को पीटा गया। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बेटे को लेकर कस्बा के मोहल्ला खरा स्थित एक निजी क्लीनिक में उपचार कराने पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि क्लीनिक संचालक ने बेटे का गलत उपचार किया, जिसके चलते उसकी मौत हुई है।
युवक की मौत के बाद परिजन ने क्लीनिक के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। यह देखकर क्लीनिक को बंद कर संचालक फरार हो गया। काफी देर तक आक्रोशित लोग हंगामा करते रहे। क्लीनिक संचालक व पिटाई लगाने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पहुंची थाना पुलिस ने आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कियाा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ सकीट कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर नहीं आई है, जो भी तहरीर आती है उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी।