Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Death of prisoner serving life sentence in etah

UP: उपचार के लिए ले जाते समय कैदी की मौत, परिजन ने जताई हत्या की आशंका; मिली थी आजीवन कारावास की सजा

Sat, 21 Feb 2026 07:33 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 21 Feb 2026 07:33 PM IST
सार

परिजन ने शव रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। अधिकारी माैके पर पहुंच गए। लोगों को समझाने का प्रयास किया मगर नहीं माने और लगभग डेढ़ घंटे तक हंगामा किया।

विज्ञापन
Death of prisoner serving life sentence in etah
जितेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की तबीयत खराब हो गई। सीने में दर्द की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था। रास्ते में कैदी की सांसें थम गईं। सूचना पर पहुंचे परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के गांव बिजौरी निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि भाई जितेंद्र सिंह (53) को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई था। परिजन शुक्रवार को मुलाकात करके भी गए थे। लोगों से पता चला कि शनिवार को उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई है। जबकि, जेल प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की सूचना भी हम लोगों को नहीं दी गई।
विज्ञापन


मृतक के बेटे संदीप ने हत्या की आशंका जताई है। रोते हुए बताया कि कल तक पिता से बात हुई है। उन्होंने शुक्रवार की शाम को फोन कॉल के माध्यम से बात हुई तो बताया कि यहां लड़ाई हो गई है। शनिवार को पता चला उस समय कासगंज में था। यहां आकर देखा तो पिता का शव पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन ने डेढ़ घंटे तक हंगामा किया
जितेंद्र की मौत के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। मृतक के भाई व बेटे ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की। परिजन ने शव को बाहर ही रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड और गजेंद्र सिंह चौहान पोस्टमार्टम हाउस आ गए। लोगों को समझाने का प्रयास किया मगर नहीं माने और लगभग डेढ़ घंटे तक हंगामा किया। घटना की निष्पक्षता से जांच कराने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पूरी करने का आश्वासन लेने के बाद ही परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed