फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Deadline passed... work incomplete; the dream of 24-hour water supply remains unfulfilled.

Etah News: समय सीमा बीती...काम अधूरा, 24 घंटे पानी का सपना नहीं हुआ पूरा

Wed, 05 Aug 2026 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Deadline passed... work incomplete; the dream of 24-hour water supply remains unfulfilled.
एटा। तीन मोहल्लों शांति नगर, अरुणा नगर और इंद्रपुरी में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति का सपना अभी भी अधूरा है। करीब दो साल बाद भी पेयजल योजना पूरी नहीं होने से लगभग आठ हजार घरों के लोगों को लाभ नहीं मिल पाया है। कार्य में हो रही देरी पर जल निगम ने गुजरात की कार्यदायी संस्था एलसी इंफ्रा कंपनी पर 1.2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

24 घंटे पेयजल आपूर्ति योजना के तहत तीनों मोहल्लों में 1 सितंबर 2024 से कार्य शुरू किया गया था और इसे 31 अगस्त 2026 तक पूरा किया जाना था। तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी परियोजना अधूरी है। योजना के तहत चार नलकूप स्थापित किए जाने थे, लेकिन अब तक केवल तीन नलकूप ही लगाए जा सके हैं। एक नलकूप का निर्माण कार्य शुरू भी नहीं हो सका है। अन्य निर्माण कार्य भी अधूरो होने से योजना का संचालन शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

जल निगम के अधिशाषी अभियंता इंजीनियर तारिक अली ने बताया कि निर्माण कार्य की धीमी प्रगति और तय समय पर परियोजना पूरी नहीं करने को गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्यदायी संस्था एलसी इंफ्रा कंपनी पर 1.2 करोड़ रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है। शेष कार्य जल्द पूरा कराने के लिए संस्था को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed