फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dead woman found alive, police caught

मृत महिला मिली जिंदा, पुलिस ने पकड़ा

Sat, 26 Mar 2022 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dead woman found alive, police caught
एटा। जुलाई 2021 में एक महिला की हत्या कर उसका शव गायब करने की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर पांच व्यक्तियों के खिलाफ जलेसर थाने में लिखी गई। वहीं महिला शनिवार को पिलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में जीवित मिल गई। वहीं हत्या के मामले में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जलेसर थाना क्षेत्र के गांव लोहचा निवासी जगदीश ने बताया उसकी शादी कासगंज जनपद के गांव राजपुर निवासी चंद्रवती से हुई थी। कहा कि कुछ समय बाद उसकी पत्नी बिन बताए कही चली गई। इसकी गुमशुदगी 22 जुलाई 2021 को जलेसर थाने में दर्ज कराई थी। कहा कि इस दौरान पत्नी के चाचा द्वारा कोर्ट के आदेश पर उसके भाई जितेंद्र व मुनीश पिता बच्चू सिंह सहित देवरानी चंद्रवती उर्फ निक्की के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। इस दौरान विवेचक अरविंद द्वारा अक्तूबर 2021 में उसकी पत्नी को लाकर दे दिया गया। चंद्रवती की बरामदगी की सूचना कोर्ट में नहीं दी गई।
विज्ञापन

बताया कि 17 अक्तूबर 2021 को वह रिश्तेदारी में गमी में उसी गांव में गए। इस दौरान ससुरालीजनों द्वारा उसके परिवार को समझौता के लिए बुलाया गया। बात चल ही रही थी कि सुसरालीजनों द्वारा उसकी उसके पिता बच्चू व भाई की पिटाई की जाने लगी। जहां पिता कों गंभीर चोटें आई। जहां इलाज के दौरान ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ससुरालीजनों द्वारा उसकी पत्नी चंद्रवती को गायब कर दिया गया। उसने बताया जनवरी 2022 में वह हाईकोर्ट चला गया। जहां पूर्व में चल रहे मुकदमे में गिरफ्तारी पर स्टे ले आया। फरवरी 2022 में उसके ससुरालीजनों ने 100 रुपये के स्टांप पर अनुबंध करा चंद्रवती की शादी पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी शिवराज सिंह के साथ करा दी। जानकारी होने पर शनिवार दोपहर को उसने डायल 112 पर कॉल की। जहां पिलुआ थाना पुलिस ने चंद्रवती को पकड़ लिया है।
महिला जिंदा पकड़ी गई है। मामले की जांच चल रही है। जो भी इस मामले में दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगा।
धनंजय सिंह कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed