फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   dead body of missing girl for eight days was found lying in mutilated condition in field In Etah

दर्दनाक: गेंहू काट रहे थे किसान, अचानक खेत के बीच का दृश्य देख खड़े हो गए रोंगटे, आठ दिन से लापता किशोरी का..

Tue, 04 Apr 2023 07:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Apr 2023 07:11 PM IST
सार

एटा में किसान गेंहू काट रहे थे। धूप बढ़ने के साथ हवा की रफ्तार बढ़ी तो उन्हें खेत के बीच से तेज दुर्गंध महसूस हुई। जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। सामने क्षत विक्षत हालत में एक किशोरी का शव पड़ा था। जानकारी करने पर पता चला कि वह आठ दिन से लापता थी।
 

विज्ञापन
dead body of missing girl for eight days was found lying in mutilated condition in field In Etah
रूबी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में आठ दिन से लापता किशोरी का शव क्षत-विक्षत हालत में खेत में पड़ा मिला। दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निराक्षण करके तथ्य जुटाए। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना मिरहची थाना क्षेत्र के कुतुकपुर गांव की है। थानाध्यक्ष छतरपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को किसान खेत पर गेहूं की कटाई कर रहे थे। हवा चलने पर उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई। इस पर उन्होंने पास जाकर देखा तो खेत में किशोरी का शव पड़ा था। इस पर उन्होंने इसकी सूचना गांव वालों को और पुलिस को दी।

विज्ञापन

परिजनों ने कपड़ों से की पहचान

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए आसपास के ग्रामीणों से बातचीत की। शव काफी क्षत-विक्षत हालत में था। पिता व अन्य परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की। किशोरी की पहचान पिलुआ थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव निवासी ऋषिपाल सिंह की बेटी रूबी (17) के रूप में हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

27 मार्च से लापता थी बेटी

सीओ सिटी सुधांशु शेखर ने बताया कि परिजन से बात करने पर पता चला कि किशोरी बीती 27 मार्च से लापता थी। इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को नहीं दी। इसके पीछे क्या कारण रहे। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। मामले में विभिन्न तथ्यों पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।



यह भी पढ़ें:- भाजपा विधायक को दरोगा ने ठीक से समझाया: तीखी नोकझोंक का वीडियो आया सामने, पैरवी के लिए पहुंचे थे थाने

ग्रामीणों में ऑनर किलिंग की चर्चा

आठ दिन से लापता बेटी का शव क्षत-विक्षत हालत में गेंहू के खेत में मिला। परिजनों ने लापता होने की सूचना पुलिस को भी नहीं दी। इसे लेकर ग्रामीणों में चर्चा का बाजार गर्म है। ग्रामीणों में प्रेम-प्रसंग और ऑनर किलिंग किए जाने की चर्चा आम है। हालांकि असली कारण तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed