{"_id":"6649fbae4e138e1529088f14","slug":"dead-body-of-e-rickshaw-driver-found-in-front-of-bsa-office-etah-news-c-163-1-eta1001-117095-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या या हादसा: एटा बीएसए कार्यालय के सामने मिला ई-रिक्शा चालक का शव, दो दिन से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या या हादसा: एटा बीएसए कार्यालय के सामने मिला ई-रिक्शा चालक का शव, दो दिन से था लापता
Mon, 20 May 2024 01:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 20 May 2024 01:27 PM IST
सार
एटा बीएसए कार्यालय के सामने दो दिन से लापता ई- रिक्शा चालक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में सकीट रोड पर शनिवार की देर रात बीएसए कार्यालय के सामने एक युवक का शव मिला। लोगों ने रिक्शा चालक के रूप में पहचान की। मृतक के पिता ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
थाना कोतवाली नगर में मंडी समिति के सामने स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी सुमित कुमार (28) का शव सकीट रोड पर पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता नेत्रपाल ने बताया कि सुमित 17 मई से लापता था। घर न पहुंचने पर चिंता हुई। इधर-उधर बहुत ढूंढा, मगर कोई पता नहीं चल सका। शनिवार रात लगभग 9:30 बजे सूचना मिली कि सुमित मृत अवस्था में मिला है। हम लोग घटना स्थल पर पहुंचे।
हमें आशंका है कि किसी ने सुमित को मारा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई करेंगे। सुमित पहले एक गैस एजेंसी पर हॉकर का काम करता था। 2 साल पहले वहां से काम छोड़कर ई-रिक्शा चलाने लगा। उसके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी ढाई साल और बेटा 4 माह का है। सुमित की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अरुण पवार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।