फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dead body of drowned teenager found in canal near Ratanpur bridge

Etah News: रतनपुर पुल के पास मिला नहर में डूबी किशोरी का शव

Fri, 26 Jul 2024 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 26 Jul 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Dead body of drowned teenager found in canal near Ratanpur bridge
मृतका मंजू - फोटो : मृतका मंजू
एटा। मारहरा थाना क्षेत्र के गांव नगला परसी निवासी एक किशोरी बृहस्पतिवार को हजारा नहर में कूद गई थी। शुक्रवार को रतनपुर पुल के पास उसका शव मिला।
विज्ञापन

16 वर्षीय मंजू का बड़ी बहन से बृहस्पतिवार को स्कूटी चलाने को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद वह गुस्से में स्कूटी लेकर घर से निकल आई। मिरहची थाना क्षेत्र के गांव कुटेना स्थित हजारा नहर पर पहुंची और स्कूटी को किनारे खड़ा कर नहर में कूद गई। परिजन ने बताया कि मंजू कक्षा 11 की छात्रा थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोरी के शव को शुक्रवार दोपहर रतनपुर पुल के पास से बरामद किया है।

थाना प्रभारी केके लोधी ने बताया कि परिजन ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। बताया कि 1 वर्ष पूर्व विद्युत करंट लगने से उसकी मानसिक हालत कभी-कभी बिगड़ जाती थी। उस वजह से ही यह हादसा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed