फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dead body of a young man found hanging from the noose of a muffler

Etah News: मफलर के फंदे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 16 Feb 2024 06:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 16 Feb 2024 06:15 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from the noose of a muffler
जैथरा (एटा)। थाना क्षेत्र के नगला बली गांव में बृहस्पतिवार की देर रात युवक का शव मफलर के फंदे से पेड़ पर लटका मिला। करीब 15 साल से वह मध्य प्रदेश में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। तबीयत खराब होने पर कुछ दिन पहले यहां आया था। परिजन ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।रामब्रेश (27) ने फंदा लगाकर जान दी है। जानकारी होने पर परिजन में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पिता नेम सिंह ने बताया कि रामब्रेश खाना खाने के बाद बृहस्पतिवार की देर रात तक हम लोगों के साथ बैठकर बातें करता रहा। रात ज्यादा होने पर उठकर बाहर चला गया। जिसके बाद हम लोग सो गए। रात करीब 2 बजे जब मेरी आंख खुली तो देखा कि रामब्रेश अपनी चारपाई पर नहीं था। परिजन को बताया और हम लोग बेटे को ढूंढ़ने लगे। घर के पास ही सड़क किनारे पेड़ पर बेटे का शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। जिसका पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम गृह पर मौज़ूद ग्रामीणों ने बताया की रामब्रेश दतिया (मध्य प्रदेश) में रहकर किसी प्राइवेट प्लांट पर लगभग 15 साल से काम करता था। तबीयत खराब होने पर लगभग 10 दिन पहले ही गांव आया था। बहुत ही सीधा व सरल स्वभाव का था। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि परिजन की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। आत्महत्या का मामला है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed