फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   DCM driver became a victim of poisoning, crossed 25 thousand rupees

जहरखुरानी का शिकार हुआ डीसीएम चालक, 25 हजार रुपये किए पार

Sun, 13 Mar 2022 10:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
DCM driver became a victim of poisoning, crossed 25 thousand rupees
एटा। फरीदाबाद से हैदराबाद जा रही एक डीसीएम का चालक जहरखुरानी का शिकार हो गया। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां चालक ने बताया उससे दो युवकों द्वारा 25 हजार रुपये व मोबाइल बेहोश कर पार कर लिया गया है, जब कि डीसीएम का जीपीएस बंद कर दिए जाने से चालू नहीं हो सकी नहीं तो उसे भी ले जाते।
विज्ञापन

बागवाला थाना क्षेत्र के गांव करतला निवासी विपिन फरीदाबाद में एक डीसीएम चलाता है। उसने बताया शनिवार की रात डीसीएम में एक फैक्ट्री से सामान लोड हुआ। सामान हैदराबाद जाना था। फरीदाबाद से निकल ही पाए थे कि दो व्यक्तियों द्वारा डीसीएम को हाथ दिया। उन्होंने मथुरा जाने की बात कही। इस पर उनसे मथुरा जाने की मना कर दी। उसने एटा का पूछा तो बता दिया एटा जा रहा हूं। दोनों ने बताया वह सकीट क्षेत्र के निवासी हैं। इस पर दोनों को डीसीएम में बैठा लिया।
विज्ञापन

बताया रविवार की सुबह रतिभानपुर थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस के पास दोनों ने चाय पीने की बात कही। वहां चाय पी, चाय पीते ही उसे चक्कर आने लगे। इस दौरान पत्नी ऊषा की कॉल आ गई। पत्नी को चक्कर आने की बात बताई। पत्नी ने डीसीएम के मालिक को कॉल की। जहां मालिक ने डीसीएम को ट्रैस कर जीपीएस को बंद कर दिया और लोकेशन कासगंज रोड पुल के पास की दी। जहां परिजन द्वारा बागवाला पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम चालक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चालक ने बताया उसके पास 10 हजार रुपये नकद व 15 हजार रुपये पेटीएम में थे। दोनों युवकों ने यह रुपये पार कर दिए। वहीं उसका लगभग 20 हजार रुपये का मोबाइल लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed