{"_id":"6852efc5327e690df6078de0","slug":"daughters-are-not-letting-their-father-live-they-have-taken-over-the-house-and-boundary-etah-news-c-163-1-eta1001-135125-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पिता को जीने नहीं दे रहीं बेटियां, घर व घेर पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पिता को जीने नहीं दे रहीं बेटियां, घर व घेर पर किया कब्जा
Wed, 18 Jun 2025 10:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 18 Jun 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिस पिता ने पाल-पोकर बड़ा किया और पढ़ा लिखाकर विवाह किया, उसी पिता को दो बेटियां चैन से जीने नहीं दे रहीं हैं। थाना मारहरा में गांव मोतीपुर निवासी कायम सिंह ने बेटी रामकुमारी और विजयदेवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोतीपुर निवासी कायम सिंह ने रिपोर्ट में लिखा है कि वह काफी वृद्ध और असहाय हैं। पिछले वर्ष पत्नी का निधन हो गया तो छोटी बेटी अजय देवी व उसके पति के साथ बहटा में रहने लगे। 3 बेटियां हैं, सभी का विवाह कर दिया है। मगर बड़ी बेटी रामकुमारी और उससे छोटी विजय देवी अपने पति और परिवार को साथ मिलकर घर व घेर पर कब्जा करना चाहती हैं। घर पर न होने के कारण 13 जून को दोनों बेटियां गांव में पहुंची और घर व घेर का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। जब वहां जाकर विरोध किया तो इन लोगों ने गालीगलौज करते हुए पीटा।
बताया कि डर की वजह से गांव का कोई भी व्यक्ति इनके खिलाफ कुछ बोलना नहीं चाहता। पहले भी 6 जून को इन लोगों ने इसी प्रकार की घटना की थी। थाना पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही, जिसके बाद एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। तब कहीं जाकर थाने में रिपोर्ट लिखी गई है। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।