फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cylinder laden tempo overturned after speeding vehicle collided in Etah driver died

Etah: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पलटी सिलिंडर लदी टेंपो, चालक की मौत

Tue, 21 Mar 2023 07:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Mar 2023 07:08 PM IST
सार

एटा में तेज रफ्तार वाहन ने सिलिंडर लदी टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौत हो गई। वह एजेंसी से सिलिंडर लेकर वापस लौट रहा था। खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Cylinder laden tempo overturned after speeding vehicle collided in Etah driver died
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एटा में बीती रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने गैस सिलिंडर ले जा रहे टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद टेंपो पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। 
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी

हादसा मिरहची थाना क्षेत्र के सिंधावली सिरसा टिप्पू गांव के बीच के हुआ। यहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। हादसे में चालक किशनलाल (44) निवासी रूपनगर, थाना मिरहची की मौत हो गई। किशनलाल के बेटे नंदकिशोर ने बताया कि पिता टेंपो से गैस सिलिंडर सप्लाई का काम करते थे।
विज्ञापन

एजेंसी से सिलिंडर लेकर वापस लौट रहे थे

सोमवार को वह आलमपुर गांव स्थित गैस एजेंसी से सिलिंडर लेकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति की मौत, पत्नी की हालत में सुधार

इसके अलावा बीती 13 मार्च की शाम कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित रामपुर घनश्याम गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार राकेश कुमार व इनकी पत्नी विमलेश देवी, निवासी सेबर गांव, थाना ढोलना, जिला कासगंज, घायल हो गए थे। परिजन शहर के एक निजी अस्पताल में राकेश का इलाज करा रहे थे। भाई डोरीलाल ने बताया कि उनकी हालत में सुधार न होने पर सोमवार शाम उन्हें आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई। हालांकि पत्नी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed