{"_id":"677980483e096668720b6565","slug":"crowd-gathered-in-shani-bazaar-bumper-purchase-of-warm-clothes-etah-news-c-163-1-sagr1016-127844-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शनि बाजार में उमड़ी भीड़, गर्म कपड़ों की बंपर खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शनि बाजार में उमड़ी भीड़, गर्म कपड़ों की बंपर खरीदारी
Sun, 05 Jan 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
जैथरा। कस्बा के साप्ताहिक शनि बाजार में जमकर भीड़ उमड़ी सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर गर्म कपड़ों की बंपर खरीदारी की।
गांव अमृतपुर से आए किशनलाल ने बताया कि सर्दी परेशान कर रही है। यहां सामान्य बाजार के मुकाबले कपड़े सस्ते मिल जाते हैं, इसलिए खरीदारी करने आए हैं। गांव सिकंदरपुर के कलक्टर सिंह ने बताया कि सभी परिजन के लिए गर्म कपड़े लेने आए हैं। बच्चों के लिए दो हजार में गर्म कपड़े आए गए।्र
दुकानों पर इतने रुपये में कपड़ नहीं मिल पाते हैं। शनि बाजार में बंपर बिक्री होने से कपड़ा विक्रेता खुश नजर आए। उनका कहना था कि यदि इसी तरह सर्दी-कोहरा पड़ता रहा तो अगले साप्ताहिक बाजार में भी अच्छी बिक्री होगी। बाजार में जनपद कासगंज के सहावर, गंजडुंडवारा, सिढ़पुरा, पटियाली, दरियावगंज के अलावा फर्रूखाबाद, मैनपुरी व एटा के तमाम दुकानदार सामान बेचने आए।