फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   criminal got injured after being shot in an encounter in Etah Police arrested him along with his accomplice

Etah: बाइक से जा रहे थे पशु चोर... फिर पुलिस से हुआ सामना, गोली लगने से एक घायल; दो गिरफ्तार

Sun, 03 Mar 2024 06:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Mar 2024 06:03 PM IST
सार

एटा में पशु चोर बाइक से जा रहे थे। रास्ते में पुलिस से सामना हुआ। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने इसे साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
criminal got injured after being shot in an encounter in Etah Police arrested him along with his accomplice
मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व पड़ी बदमाशों की बाइक - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में शनिवार की रात पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। बदमाश बुलंदशहर और मैनपुरी के रहने वाले हैं। इन पर पशु चोरी के आरोप हैं।

विज्ञापन


मुठभेड़ सकरौली थाना क्षेत्र में भदनपुर गांव के पास कुंजमनपुर मार्ग पर हुई। यहां शनिवार की रात करीब 12.30 बजे पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी समय दो बाइक सवार व्यक्ति आए। पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा। इस पर वह बिसौली चौराहे की तरफ भागने लगे। 

विज्ञापन

गोली लगने से एक बदमाश घायल

इसी समय उधर से इंटेलिजेंस विंग की टीम आ रही थी। टीम को देख बदमाश नीमखेड़ा की ओर भागे। रफ्तार अधिक होने की वजह से बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस को आता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। इसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि शाहरुख निवासी रौहिंदा थाना अरनिया जिला बुलंदशहर के पैर में गोली लगी है। इसके साथी इसरायल उर्फ पतरे खां निवासी शाहजहांपुर थाना घिरोर जिला मैनपुरी को भी गिरफ्तार किया गया है। घायल बदमाश का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पकड़े गए दोनों अंतरजनपदीय बदमाश हैं। 
विज्ञापन

यह हुआ बरामद 

इनके पास से तमंचा, कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल और 4150 रुपये बरामद किए गए हैं। 4 मई 2023 की रात सकरौली थाना क्षेत्र के गांव लालपुर से 2 भैंस चोरी, 24 फरवरी 2024 की रात इसी थाना क्षेत्र के गांव ओमनगर तखावन से एक भैंस चोरी और 31 जनवरी 2024 की रात अवागढ़ थानांतर्गत गांव नगला गरीबा से तीन भैंस चोरी का खुलासा किया है। अन्य जिलों में भी इनके खिलाफ कई मामले पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed