{"_id":"5c1de33bbdec2256b9144167","slug":"young-man-shot-dead-by-dabang-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर के सामने गाली गलौज करने से रोका तो युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के सामने गाली गलौज करने से रोका तो युवक की गोली मारकर हत्या
Sat, 22 Dec 2018 12:39 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
एटा जिले के थाना अलीगंज क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने गांव के तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई है। घटना शुक्रवार रात की है।
अलीगंज के गांव सुमोर निवासी राजवीर (45) पुत्र नत्थूसिंह घर के बाहर झोपड़ी में लेटा था। रात तकरीबन नौ बजे गांव के ही तीन युवक अजय, विजय और नननू शराब के नशे में धुत होकर वहां आए और गाली-गलौज करने लगे।
घर में सामने युवकों को गाली-गलौज करने से राजवीर सिंह ने रोका। इस पर इनके बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान तमंचे से राजवीर को गोली मार दी गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।

Trending Videos
दबंग प्रवृत्ति के हैं आरोपी
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। सड़क पर खून से लथपथ राजवीर का शव पड़ा देख चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि मृतक के परिजन राजेश ने बताया कि तीनों आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं। आए दिन शराब पीकर गांव के लोगों से झगड़ा करते हैं। तीनों ने दबंगई में राजवीर की गोली मारकर हत्या की है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। तीनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।