{"_id":"581499f34f1c1b6779bc20a5","slug":"vivaahita-kee-hatya-kar-shav-jalaaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या कर शव जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की हत्या कर शव जलाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
हत्या के आरोप में अकाली नेता समेत 16 के खिलाफ केस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता की सुसराल वालों ने हत्या कर दी। शव का चुपचाप अतिम संस्कार भी कर डाला। मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंचे तो उन्हें गांव में नहीं घुसने दिया। वहीं एसओ ने तहरीर नहीं मिलने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
पचपेड़ा गांव के रहने वाले भूतपूर्व सैनिक महेश चंद्र की बेटी बेबी की शादी मोहक्कमपुर गांव निवासी युवक से करीब सात साल पहले हुई थी। बेबी एक बेटा और बेटी भी है। मृतका की मां उर्मिला ने बताया कि शादी के बाद से ही बेबी का पति उसे प्रताड़ित करने लगा था। वह शराब पीने का भी लती है। मायके से रुपये लाने का दवाब बनाता था। इंकार करने पर उसकी पिटाई करने लगा था। पांच महीने पहले बेबी के पिता महेश की मौत के बाद रामकुमार बेबी को और परेशान करने लगा। मां उर्मिला की माने तो शुक्रवार रात पति ने बेबी की गला दबा कर हत्या कर दी। मायके वालों को सूचना दिए बिना शनिवार की सुबह अंतिम संस्कार भी कर दिया। पड़ोसियों की सूचना पर वह बेटी की ससुराल पहुंची, तो आरोप है कि दामाद के जान पहचान के लोगों ने उसे गांव में नहीं घुसने दिया। मृतका की मां ने थाने में सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला की माने तो वरिष्ठ पुलिस अफसरों को फोन पर सूचना दी तो मारहारा थाने के दो सिपाही खानापूर्ति करने मोहक्कमपुर पहुंचे और पूछताछ के बाद बैरंग लौट आए। एसओ राजू सिंह ने बताया कि पुलिस विवाहिता के मायके और ससुराल गई थी। मायकेवालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर घटना की जांच की जाएगी।