फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The young man in the fire after the two sides firing

युवक पर फायर के बाद दो पक्षों में फायरिंग

Sat, 26 Mar 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Sat, 26 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
The young man in the fire after the two sides firing
युवक पर फायर के बाद दो पक्षों में फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
ढोलना के गांव नगला मोती में सड़क हादसे का मामला दर्ज न कराने का दबाव बनाने के लिए युवक पर फायर कर देने के बाद दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में काफी देर तक फायरिंग हुई। जिसमें कोई भी घायल नहीं हुआ। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


प्रेमवती को शुक्रवार शाम गांव के ही सीटू ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। उनका भतीजा उमेश शनिवार को सुबह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी बीच सीटू वहां पहुंच गया और मुकदमा दर्ज न करने के लिए धमकाने लगा। तभी उसने फायर कर दिया। जिससे वह बाल बाल बच गया। इसके बाद मामला तूल पकड़ गया। उमेश और सीटू के पक्ष के लोग भी पहुंच गए। दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई। जिससे गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। उमेश ने सीटू, रामेश्वरी, भूरे, रोशन के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed