फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Supporters of the two parties clashed firing

दो दलों के समर्थक भिड़े, फायरिंग

Wed, 01 Feb 2017 12:18 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Wed, 01 Feb 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Supporters of the two parties clashed firing
firing
चुनावी चर्चाओं के बीच सोमवार की शाम जटौराभान गांव में दो दलों के समर्थक भिड़ गए। कहासुनी के दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। उसे स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया। मामले में दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन



थाना जशरथपुर के गांव जटौरा भान में सोमवार की शाम जीतेंद्र और संतोष के  बीच चुनाव को लेकर चर्चा हो रही थी। बताया जाता है कि जीतेंद्र बसपा और संतोष सपा के पक्ष में बातें कर रहे थे। दोनों के बीच हो रही चर्चा ने झगड़े का रूप ले लिया। कहासुनी के दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से जीतेंद्र घायल हो गया। उसे परिवारीजनों ने स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। हालांकि जब तक फायरिंग करने वाले फरार हो चुके थे। मामले में घायल के भाई हृदेश ने संतोष सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन



 बस स्टैंड पर सोमवार की शाम हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बाइक सवार आरोपियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed