{"_id":"5814dfe24f1c1b250ebc2463","slug":"sunagadhee-mein-aag-se-chhah-ghar-jale","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुन्नगढ़ी में आग से छह घर जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुन्नगढ़ी में आग से छह घर जले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
अाग
- फोटो : अमर उजाला
सुन्नगढ़ी में शुक्रवार की रात लगी आग से छह मकान जल गए। लाखों का सामान राख हो गया। जलने से दो पशु मर गए। जबकि दो की झुलसने से हालत गंभीर बनी हुई है।
सुन्नगढ़ी में शुक्रवार की रात अचानक सेवा राम के घर में आग लग गई। देखते ही देखते बेकाबू हुई लपटें तोताराम, रोशनलाल, लटूरी आदि के मकानों को भी अपनी जद में ले लिया। इससे एक-एक करके छह मकान जल गए। कपड़े, बिस्तर, बर्तन, खाद्यान्न समेत गृहस्थी का सारा सामान लपटों की भेंट चढ़ गया। वहीं लपटों की चपेट में आने से भूपाल पुत्र गंगाराम की एक भैंस, एक पड्डा मर गया, दो भैंस झुलस गईं। राम किशोर पुत्र मंगली आदि के बुर्जी बिटोरे भी जल गए। मकानों से उठती लपटें और पीड़ितों की चीख-पुकार से गांव में हड़कंप मच गया। जुटे गांववाले आग बुझाने में जुटे। सूचना पर आए दमकलकर्मियों ने गांववालों के साथ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी? इसकी कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है।