{"_id":"575c4cc84f1c1b507e9c5c58","slug":"sarraf-looted-jewelery-worth-five-million-killed-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में सराफ की हत्या कर पांच लाख के जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कासगंज में सराफ की हत्या कर पांच लाख के जेवर लूटे
ब्यूरो,अमर उजाला एटा
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
सराफ की हत्या के बाद मौके पर लगी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में शनिवार सराफा कारोबारी की बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी और करीब पांच लाख के आभूषणों से भरा थैला लूटकर फरार हो गए। घटना से गुस्साए सराफा कारोबारी और व्यापारियों ने बाजार बंद करा दिए। राजाराम चौराहे पर शव रखकर चार घंटे तक जाम लगाए रखा। बाद में एसपी सुनील कुमार ने घटना का शीघ्र खुलासा करने और सराफ के परिवारीजनों को शासन से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में ले पाई और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक सराफ रमा वर्मा मोहल्ला धनपाल के रहने वाले थे और गणेशपुर में दुकान करते थे। शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह एक थैले में आभूषण, दुकान की चाबी और बहीखाते लेकर बाइक से गणेशपुर जाने के लिए निकले। रास्ते में वह कुछ अन्य कारोबारियों के पास रुके और उसके बाद कैनाल रूट पर एक दुकान पर नाश्ता कि या। यहां से गणेशपुर जाते समय रेलवे रोड पर पहले से ही उनके इंतजार में खड़े पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और एक साथ तीनों बदमाशों ने उनपर तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली रमा वर्मा के सिर और दो पेट में लगी। उनकी चीखपुकार सुन आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ पाते, बदमाश उनसे थैला लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर परिवारीजन व अन्य कारोबारी मौके पर पहुंचे और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें रेफर कर दिया गया। रास्ते में इनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कस्बे में आक्रोश फैल गया। कारोबारी के भाई ने अज्ञात में मामला दर्ज कराया है। घटना के बाद कस्बे में व्याप्त आक्रोश को देखते हुए कई थानों की पुलिस यहां तैनात कर दी गई है।