फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rape clinic with teenager

क्लीनिक में किशोरी के साथ गैंगरेप

Fri, 05 Feb 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 05 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
किशोरी को घर से क्लीनिक पर बुला कर एक झोलाछाप ने अपने साथी के साथ मिलकर दो फरवरी को गैंगरेप किया। विरोध करने पर दरिंदों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। घटना की रिपोर्ट दो दिन बाद पिता ने दर्ज कराई है। दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

थाना अलीगंज के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं और अधिकांश जिले से बाहर रहते हैं। उनकी पत्नी और बारह वर्षीय पुत्री अलीगंज में रहती हैं। मोहल्ला लुहारी दरवाजा में झोलाछाप डा. वीपी सिंह किराये पर रह कर क्लीनिक चलाते हैं। दो फरवरी को वीपी सिंह ने लुहारी दरवाजा निवासी अपने साथी छोटे खां के माध्यम से बेटी को घर से बहला-फुसलाकर क्लीनिक पर बुला लिया। दोनों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। घर पहुंचने पर किशोरी ने अपनी मां को आपबीती बताई तो उसके होश उड़ गए। जानकारी पर पीड़िता के पिता ने शुक्रवार को अलीगंज पहुंच कर दोनाें के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना पुलिस का कहना है कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed