फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   public suffered due to transfarmer damage

ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन दिनों से बिजली गुल

Tue, 16 May 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Tue, 16 May 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
public suffered due to transfarmer damage
सांकेत‌िक फोटो - फोटो : LOGO

विज्ञापन
पुराने थाने के समीप रखा 400 केवी विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक गया। इस ट्रांसफार्मर के फुंकने से कसबा के सुभाषनगर, जवाहरनगर, सर्राफा बाजार, ददवारा, इंद्रानगर समेत कई मोहल्लों की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। बिजली की आपूर्ति न होने से पेयजल का संकट भी हो गया। व्यापारियों एवं लोगों ने शीघ्र जर्जर तार और ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की है।

लोगों ने कहा कि ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत विभाग के जेई तथा एसडीओ से कर दी गई है। लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। गर्मी से लोग परेशान हैं। बिजली न आने से लोग पेयजल के संकट भी झेलना पड़ रहा है। लोगों को आस-पास के हैंडपंपों से पेयजल लाना होता है।
विज्ञापन


व्यापारी रामनरायान मित्तल का कहना है कि बिजली के जर्जर तारों के कारण फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित होती है। कसबा निवासी आकाश गुप्ता एवं सुधीर गुप्ता का कहना है कि विभाग उर्जा मंत्री के आदेशों का पालन नहीं कर रहा है। विद्युत ट्रांसफार्मर तीन तक नहीं बदला।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग गर्मी से परेशान हैं। कसबा राजकुमार साहू, अजय कुमार, प्रखर गुप्ता, रामलाल साहू, धीरज गुप्ता, ओमप्रकाश वर्मा, शकील अहमद, गौरव गुप्ता, रमेशचंद्र गुप्ता आदि ने विद्युत ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत व्यवस्था बहाल करने की अधिशाषी अभियंता से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed