फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Millions were stolen merchant's house revealed

व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा 

Sat, 11 Jun 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला एटा
ब्यूरो,अमर उजाला एटा Updated Sat, 11 Jun 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Millions were stolen merchant's house revealed
चोरी का खुलासा
गत 26 मई को अरुणा नगर निवासी विनीत प्रकाश गुप्ता के घर हुई लाखों की चोरी की घटना का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देेने वाले एक अभियुक्त को पकड़ कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए अभियुक्त से पुलिस ने चोरी की हुई दो लाख दस हजार की नगदी के साथ तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं, वहीं एक अभियुक्त भागने में सफल रहा। 
विज्ञापन

एएसपी विर्सजन सिंह यादव ने बताया कि गत 26 मई को अरुणा नगर निवासी व्यवसायी विनीत प्रकाश गुप्ता के घर लाखों रुपये की चोरी हुई थी। इसके खुलासे के लिए एसएसपी ने कोतवाली नगर पुलिस के साथ स्वाट टीम को जिम्मेदारी सौंपी थी। शनिवार को बदमाशों की सूचना पर पुलिस निधौली रोड स्थित ट्यूलिप पब्लिक स्कूल के पास पहुंची तो वहां मौजूद युवकों ने फायरिंग कर दी। बाद में घेराबंदी कर फीरोजाबाद के थाना एका के गांव महाराजपुर निवासी विजय पुत्र नरेशचंद्र को गिरफ्तार कर लिया उसका साथी साधू पुत्र जगदीश निवासी गांव अहरमई थाना निधौली कलां भागने में सफल रहा। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से दो लाख 10 हजार रुपये व 45 कारतूस 12 बोर के बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस की बरामदगी पर सवाल
एटा। भाजपा नेता व व्यवसायी विनीत प्रकाश गुप्ता ने अपने घर हुई चोरी की तहरीर में बताया था कि उनके घर से 9,50,525 रुपये के साथ 10 कारतूस 315 बोर, 10 कारतूस 32 बोर व एक मोबाइल चोरी हुआ है। लेकिन, पुलिस द्वारा अभियुक्त की निसानदेही पर दो लाख दस हजार रुपये के साथ 45 कारतूस 12 बोर के बरामद किए हैं। जबकि पुलिस 315 और 32 बोर के कारतूस और मोबाइल बरामद नहीं कर पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed