फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   lost persons family members angry to police attitude

लापता के परिवारीजनों ने किया थाने का घेराव

Sat, 01 Aug 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 01 Aug 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
lost persons family members angry to police attitude
ग्राम कादरवाड़ी में घर से दो दिन पूर्व घर बुलाकर ले गए ग्रामीण के घर न लौटने पर परिवारीजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पर ढिलाई का आरोप लगाते हुए कोतवाली का घेराव कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

कादरवाड़ी निवासी चंद्रपाल साहू (50) को ग्राम भीलौर निवासी महेश बघेल हाल निवासी कुबेरनगरी 30 जुलाई को शाम 8 बजे घर से आवश्यक काम की बात कहकर मोटरसाइकिल से लगया। दूसरे दिन सुबह तक चंद्रपाल घर नहीं लौटा उनकी पत्नी सावित्री को चिंता हुई। उन्होंने पड़ोसियों के साथ  महेश के घर व सगे संबंधियों के यहॉ पहुंचकर तलाश किया। महेश की पुत्री कविता का कहना है कि दोंनों ने घर आकर जमकर शराब पी फिर दोनों में मारपीट हुई। वहीं महेश के पड़ोसियों का कहना है कि महेश अपने साथियों के साथ चंद्रपाल से मारपीट करता हुआ उसे घसीटकर गांव से बाहर ले गया। सावित्री देवी को आशंका है कि महेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पति की हत्या कर दी है। सावित्री देवी ने महेश के खिलाफ पति चंद्रपाल को घर से बुलाकर गायब कर देने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने धारा 364 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी न होने से शनिवार को ग्रामीणजन आक्रोशित हो गए उन्होंने कोतवाली का घेराव किया।
विज्ञापन


आरोपी महेश के संभावित ठिकानों पर दअिश दी जा रही है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूंछतांछ की जा रही है। शीघ्र ही चंद्रपाल की बरामदगी कर आरोपी को गिरफतार कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेशचंद्र, कोतवाली प्रभारी, सोरों।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed