फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Holly threw stones at special fast passenger train

होली स्पेशल फास्ट पैसेंजर पर ट्रेन पर फेंके पत्थर

Tue, 22 Mar 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Tue, 22 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Holly threw stones at special fast passenger train
होली स्पेशल फास्ट पैसेंजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एटा। आगरा फोर्ट से चलकर मंगलवार शाम 7:45 बजे एटा लौट रही होली स्पेशल फास्ट पैसेंजर ट्रेन पर शिवालय टेहू हाल्ट पर ग्रामीणों ने पत्थर फेंके, जिससे ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण हाल्ट पर ट्रेन के स्टोपेज की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

होली स्पेशल में सवार ट्रेन में सवार रेल विस्तार आंदोलन समिति के संस्थापक सदस्य एवं युवा व्यापारी अनुज गुप्ता ने बताया कि शिवालय टेहू हाल्ट पर किसी यात्री ने ट्रेन में पुलिंग कर दी। जिसके कारण ट्रेन रुक गई। इस दौरान इंजन के आगे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वह हाल्ट पर ट्रेन के स्टोपेज की मांग कर रहे थे। भीड़ को ट्रैक से हटाने के लिए चालक ने जैसे ही ट्रेन चलाने की कोशिश की। तभी ग्रामीणों ने ट्रेन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए और इसके बाद वह वहां से भाग गए। व्यापारी का कहना है कि सोमवार को भी ग्रामीणों ने जबरन ट्रेन रोकर स्टॉप बढ़ाने की मांग करते हुए हंगामा किया था। वहीं एटा रेलवे स्टेशन मास्टर सीपी शर्मा ने होली स्पेशल ट्रेन पर पत्थर फेंकने की घटना से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed