{"_id":"57740bf94f1c1bde3a79b4a1","slug":"gaanv-nagala-naval-mein-daaka","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव नगला नवल में डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव नगला नवल में डाका
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Wed, 29 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
ग्राम नगला नवल डाका
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम नगला नवल में मंगलवार की मध्य रात छह बदमाशों ने महिला व बच्चों को बंधक बनाकर मारपीट कर लूट पाट की। बदमाश नकदी, आभूषण सहित अन्य सामान लूट ले गए। लूट की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
बदमाश रात को महावीर पुत्र आशाराम यादव अपनी पत्नी के साथ मथुरा रिश्तेदारी में गए हुए थे। उन्होंने अपनी साली हरबेटी पत्नी जुगेद्र निवासी नगला फुलू को बच्चों के पास सोने के लिए बुला लिया। रात के समय आधा दर्जन बदमाश छत के रास्ते से घर में प्रवेश कर गए। बदमाशों की आहट सुनकर घर में मौजूद लोग जाग गए। बदमाशों ने हरबेटी, महावीर की पुत्री दुर्गा, पुत्र प्रशांत व निशांत को बंधक बनाकर मारपीट कर दी। दुर्गा का गला दबाने का भी प्रयास किया। इसके बाद घर में मौजूद सभी को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिससे वह शोर शराबा न कर सकें। बदमाशों ने घर में रखी रायफल व बंदूक को भी अपने कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने घर में रखे पांच तोला सोने, एक किलो चांदी के आभूषण, 25 हजार रुपये की नकदी, महावीर के पिता के पेंशन के कागज, बैनामा के कागज, सहित अन्य सामान लूट लिया। जाते समय बदमाश रायफल व बंदूक को घर में ही फेंक कर चले गए। जब परिवारीजनों को होश आया तो उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लूट की वारदात की जानकारी मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए हरबेटी व दुर्गा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर महावीर घर पर लौट आए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।