फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Five shot during robbery

डाके के दौरान पांच को गोली मारी

Mon, 30 Jan 2017 12:28 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 30 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Five shot during robbery
लूट की घटना से सहमे ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
गंजडुंडवारा क्षेत्र के नगला डालू और खरकपुर में बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने पांच लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। लूट की वारदात से दोनों गांवों के ग्रामीणों में भय का वातावरण है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।

आधा दर्जन बदमाशा नगला डालू में विजय पाल सिंह के घर में घुस आए। बदमाशों की आहट पर परिवार में जगार हो गई। परिवार के सदस्यों के आवाज लगाने पर बदमाशों ने उनके घर में मौजूद परिवार के सदस्यो ंमें सुनीता पत्नी राजकुमार के पेट में गोली मार दी। इसके अलावा ,धर्मसिंह पुत्र सियाराम, रामबाबू पुत्र चोबसिंह, सोनू पुत्र श्रीपाल के गोली मार दी। जिससे सभी लोग घायल हो गए। बदमाश घर में रखी 27 हजार की नकदी के अलावा लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य के आभूषण लूट ले गए। जब ग्रामीणों ने गोली की आवाज सुनी तो उनमें जगाकर हो गई। जब ग्रामीणों को लूट की जानकारी मिली तो उनमें भय फैल गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। बदमाशों की गोली से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद बदमाश समीपवर्ती गांव खरकपुर पहुंच गए। बदमाशों ने महेंद्र पाल के घर में बदमाशों ने धावा बोल दिया। जब बदमाशों की आहट सुनकर गृहस्वामी जाग गए तो उन्होंने बदमाशों को ललकारा। उनकी बदमाशों से हाथापाई हो गई। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें गोली मार कर घायल कर दिया। बदमाश उनके घर से 15 हजार रुपये की नकदी लूट ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। इस मामले की तहरीर भी पुलिस को दी गई है।  थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed