{"_id":"588e34384f1c1b844fe805e9","slug":"five-shot-during-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाके के दौरान पांच को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाके के दौरान पांच को गोली मारी
Amar Ujala
Updated Mon, 30 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
लूट की घटना से सहमे ग्रामीण
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंजडुंडवारा क्षेत्र के नगला डालू और खरकपुर में बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने पांच लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। लूट की वारदात से दोनों गांवों के ग्रामीणों में भय का वातावरण है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
आधा दर्जन बदमाशा नगला डालू में विजय पाल सिंह के घर में घुस आए। बदमाशों की आहट पर परिवार में जगार हो गई। परिवार के सदस्यों के आवाज लगाने पर बदमाशों ने उनके घर में मौजूद परिवार के सदस्यो ंमें सुनीता पत्नी राजकुमार के पेट में गोली मार दी। इसके अलावा ,धर्मसिंह पुत्र सियाराम, रामबाबू पुत्र चोबसिंह, सोनू पुत्र श्रीपाल के गोली मार दी। जिससे सभी लोग घायल हो गए। बदमाश घर में रखी 27 हजार की नकदी के अलावा लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य के आभूषण लूट ले गए। जब ग्रामीणों ने गोली की आवाज सुनी तो उनमें जगाकर हो गई। जब ग्रामीणों को लूट की जानकारी मिली तो उनमें भय फैल गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। बदमाशों की गोली से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद बदमाश समीपवर्ती गांव खरकपुर पहुंच गए। बदमाशों ने महेंद्र पाल के घर में बदमाशों ने धावा बोल दिया। जब बदमाशों की आहट सुनकर गृहस्वामी जाग गए तो उन्होंने बदमाशों को ललकारा। उनकी बदमाशों से हाथापाई हो गई। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें गोली मार कर घायल कर दिया। बदमाश उनके घर से 15 हजार रुपये की नकदी लूट ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। इस मामले की तहरीर भी पुलिस को दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।