{"_id":"591c921b4f1c1bab70f22a1b","slug":"extortion-from-a-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा स्वामी से बदमाशों ने मांगी चौथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भट्ठा स्वामी से बदमाशों ने मांगी चौथ
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Wed, 17 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बोंदर रोड पर भट्ठा संचालक पुत्र से बदमाशों ने रंगदारी करते हुए चौथ मांगी। चौथ न देने पर मारपीट की गई। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
बोंदर रोड पर संचालित भट्ठे पर छोटे, विक्रम, बबलू और होती पहुंचे। उस समय भट्ठे पर अमित कुमार पुत्र सुभाष चंद्र मौजूद था। उक्त लोगाें ने अमित से 20 हजार रुपये की चौथ मांगी। चौथ न देने पर भट्ठा संचालित न करने देने की धमकी दी। अमित ने चौथ देने से इंकार कर दिया। इस पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर दी।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एक आरोपी विक्रम को दबोच लिया। जबकि तीन अन्य आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढे़। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला चौथ बसूली से जुड़ा हुआ नहीं है।
विज्ञापन
मामला मामूली मारपीट से जुड़ा हुआ है। किसी बात पर विवाद होने पर आरोपियों ने अमित को थप्पड़ मार दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही शेष आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाएगी।