{"_id":"592724f24f1c1ba93e537a17","slug":"death-of-a-farmer-during-ploughing-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला मंशा में किसान की हल से कटकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगला मंशा में किसान की हल से कटकर मौत
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Fri, 26 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र के नगला मंशा में गुरुवार सुबह ट्रैक्टर से खेत की जोताई करा रहे किसान प्रेम सिंह की हैरो हल से कटकर मौत हो गई। वह हल को दबाने के लिए उसके ऊपर बैठा कि अचानक गिर गया और हैरो के पहिए उसके ऊपर से निकल गए। लहुलूहान हालत में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
बताए अनुसार किसान प्रेम सिंह (40) पुत्र लाल मन ट्रैक्टर से खेत की जोताई करा रहे थे। हल का दबाने के लिए वह उसके ऊपर बैठा हुआ था। इसी दौरान वह गिर गया और हल के ब्लेड से उसका शरीर बुरी तरह से लहुलूहान हो गया। किसान की चीख सुनकर चालक ने ट्रैक्टर रोका। प्रेम सिंह को अस्पताल ले जाया जा रहा था रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। प्रेम सिंह की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के तमाम लोग भी एकत्रित हो गए।