फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Consumption was 420 liters of liquor seized in poll

चुनाव में खपत को आई 420 लीटर शराब बरामद

Sun, 22 Jan 2017 12:14 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 22 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Consumption was 420 liters of liquor seized in poll
बरामद शराब - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में खपत के लिए लाई गई हरियाणा से मंगाई गई 420 लीटर शराब ढोलना पुलिस ने बरामद की है। यह शराब धंधेबाज के घर और एक कार से मिली है। पुलिस ने धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

चुनाव के मद्देनजर इन दिनों पुलिस नकदी, असलहे और शराब की धरपकड़ के अभियान में जुटी है। उड़न दस्ते भी लगातार चेकिंग कर रहे हैं। इसीक्रम में शुक्रवार की देर शाम ढोलना पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी एक कार पुलिस को देखकर मुड़ने लगी। शक होने पर पुलिस ने कार का पीछा किया। नगला केहर गांव के समीप कार रोककर चेकिंग की गई। कार में 15 पेटी शराब मिली। पूछताछ में पता चला कि इस शराब का सप्लायर इसी गांव का रहने वाला नेम सिंह है। पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, तो वहां भी 20 पेटी शराब बरामद हुई। एसओ ने बताया कि शराब हरियाणा से मंगाई गई थी। कुल 420 लीटर शराब बरामद हुई है। पुलिस ने कार सीज करके धंधेबाज को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस शराब का प्रयोग विधान सभा चुनाव के लिए होना था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed