फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Canter full of meat caught by the police

पुलिस ने पकड़ा गोश्त से भरा कैंटर

Sat, 04 Mar 2017 11:21 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 04 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Canter full of meat caught by the police
कैंटर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
भरगैन से अलीगढ़ की ओर जा रहा बीफ भरा कैंटर शनिवार की सुबह पुलिस ने सहावर में पकड़ा है। कैंटर को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया गया है। धर्मकांटा पर कैंटर समेत इसका वजह 15 टन पाया मिला है। बरामद बीफ के सैंपल को पुलिस ने जांच के लिए भेजा है।  

सहावर पुलिस को शनिवार की सुबह बीफ लदा कैंटर यूपी 83 एटी 4154 के बारे में सूचना मिली थी। खबर लगते ही सहावर के मेन चौराहे पर पहुंचकर पुलिस अलीगढ़ की ओर जा रहे कैंटर को रोककर जांच की, तो इसमें बर्फ की सिल्लियों के बीच बीफ लदा मिला। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेते हुए चालक आरिफ पुत्र सफीक निवासी मोहल्ला चऊआपुर कानपुर को हिरासत में ले लिया। चालक ने बताया कि कैंटर फिरोजाबाद के शिवान का है। सहावर के थाना प्रभारी कोमल सिंह ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। अफसरों ने ने बीफ के सैंपल की जांच पशु चिकित्साधिकारी से कराने के निर्देश दिए, तो पुलिस ने जांच के लिए बीफ के सैंपल भेज दिए हैं। एएसपी हरेंद्र प्रताप ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बीफ भरगैन से अलीगढ़ जा रहा था। एफआईआर दर्ज करके चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed