फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   businessmen ask for security

सराफा कारोबारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग

Tue, 16 May 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Tue, 16 May 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
businessmen ask for security
व्यापारियों ने की सुरक्षा की मांग

विज्ञापन
सोमवार को मथुरा में सराफा व्यापारी की हत्या के बाद लूट की घटना से सराफा कारोबारियों में जबरदस्त आक्रोश है। सराफा कारोबारियों ने कड़ी कार्रवाई न होने की स्थिति में बाजार बंदी और आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी कारोबारियों ने एसडीएम को सौंपा।

जिला सराफा एसोसिएशन ने उपजिलाधिकारी एवं सीओ के साथ बैठक करके मथुरा व आगरा की लूट व हत्या की घटनाओं पर जबरदस्त आक्रोश व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने अधिकारियों से मांग की कि बाजार में शाम छह बजे से रात्रि 9 बजे तक पुलिस गश्त सुनिश्चित किया जाए। हमले का शिकार हुए सराफा कारोबारियों के शस्त्र लाइसेंस बनवाए जाएं। उन्होंने मथुरा व आगरा की घटनाओं के खुलासे एवं बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
विज्ञापन


इस दौरान अखिलेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अवनीश अग्रवाल, मिंकी अग्रवाल, राजवीर, सत्यप्रकाश गहलौत आदि मौजूद रहे। वहीं कासगंज जिला सराफा एसोसिएशन अनिरूद्ध गुट ने गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। अध्यक्ष अनिरूद्ध पल्तानी एवं जिला महामंत्री दीपक गुप्ता ने कहा कि मथुरा और आगरा के सराफा कारोबारियों से लूट के बाद तीन कारोबारियों की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिंह लग रहा है। उन्होंने कहा कि 24 घंटो में लूटे गए जेवरों की बरामदगी और बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होती तो सराफा कारेाबारी आंदोलन करेंगे, धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान योगेश गौड़, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप हिना, प्रदीप गुप्ता, सुधीर कुमार, गिरीश चंद्र, राजेश रस्तोगी मौजूद रहे।


सोरों में भी आक्रोश
ब्रज में सर्राफा कारोबारियों की हत्या व लूटपाट की घटनाओं पर सर्राफा कारोबारियों ने रोष जताया है। सर्राफा एसोसियेशन के संरक्षक स्वतंत्र अग्रवाल ने कहा कि सर्राफा कारोबारियों के साथ बढ़ती घटनाएं चिंतनीय हैं। मथुरा के सर्राफा कारोबारियों की हत्या की निंदा करने वालों में देवप्रकाश तिवारी, राजेंद्र वाष्र्णेय, गिर्राज अग्रवाल, दिवाकर सोनी, नरेंद्र पाठक, अमित अग्रवाल, विकास पाठक, योगेश सोनी आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed