फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Brother put the acid murder

जेठ की तेजाब डाल कर हत्या

Tue, 08 Sep 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Tue, 08 Sep 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
Brother put the acid murder
देवर से दिल लगा बैठी महिला पर इश्क का ऐसा जुनून सवार हुआ कि उसने इस अनैतिक संबंध में बाधक बने जेठ पर तेजाब डाल दिया। इस दौरान महिला के साथ उसका बेटा, देवर, गांव का अन्य एक व्यक्ति साथ थे। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। उपचार के लिए ले जाते समय जेठ की मौत हो गई। चीखपुकार पर पहुंचे दूसरे जेठ पर भी तेजाब फेंका लेकिन वह बाल-बाल बच गए।  
विज्ञापन

घटना एटा जनपद के गांव जसरथपुर की है। कमलेश, रामलेश और उपदेश तीन भाई हैं। कमलेश  और रामलेश गांव में ही खेती करते हैं, जबकि उपदेश ट्रक चलाने के कारण अधिकांश घर से बाहर रहते हैं। गांव में रहने वाले उपदेश के चचेरे भाई चरन सिंह उर्फ चन्ना (32) के सुनीता (35) से संबंध हो गए। सुनीता ज्यादातर समय आरोपी चरन सिंह के साथ रहती थी। दोनों के इस कथित रिश्ते का जेठ कमलेश (45) विरोध करते थे। इसको लेकर कई बार झगड़ा भी हुआ था। सोमवार रात कमलेश घर से सौ मीटर दूर घेर में सो रहे थे। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे सुनीता ने देवर चरन सिंह, गांव के ही रजनेश के साथ मिल कर कमलेश के उपर तेजाब डाल दिया। बताते हैं इस दौरान सुनीता का बेटा शिवम (18) भी आरोपियों के साथ था। तेजाब से झुलसे कमलेश की चीख सुन कर भाई रामलेश भी आ गया। आरोपियों ने इनके उपर भी तेजाब फेंका। उनके  कपड़े जल गए। घायल कमलेश को अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र लेकर जा रहे थे, रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट रामलेश ने चारों आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष जसरथपुर ने बताया कि चरन सिंह के सुनीता से अवैध संबंध थे, जिसका कमलेश विरोध करता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed