फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   apahrt yuvak kee hatya kar shav khet mein phenka

अपहृत युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका

Mon, 20 Mar 2017 11:22 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Mon, 20 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
apahrt yuvak kee hatya kar shav khet mein phenka
अपहृत युवक की हत्या पर गमगीन पर‌िवारीजन - फोटो : amar ujala
अपहृत युवक की तलाश करने के बजाय दो थानों की पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर उलझी रही और अपहरणकर्ता युवक की हत्या कर शव गांव के बाहर खेत में फेंक कर फरार हो गए। पिता ने विवाहेतर संबंध के शक में चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना पिलुआ के गांव धनिगा निवासी मुकेश उर्फ टीटू पुत्र निरोत्तम सिंह का 13 मार्च को बाइक सवार दो युवकों ने अपहरण कर लिया था। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस पर पिता निरोत्तम सिंह ने पिलुआ पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पिलुआ और कोतवाली देहात पुलिस एक दूसरे का क्षेत्र बताकर पल्ला झाड़ती रही, लेकिन अपहृत युवक को किसी ने तलाश नहीं किया। 16 मार्च को पिता की शिकायत और एसएसपी के आदेश पर 18 मार्च को कैलाश, पवन पुत्र महावीर निवासी छीतली कोतवाली देहात के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब दस बजे लोगों ने मुकेश का शव गांव के बाहर सत्य प्रकाश के खेत में पड़ा देख परिवारीजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला अस्पताल पहुंचे पिता ने बताया के मुकेश ने गांव छीतली में बटाई पर खेत लेकर गेहूं बोया था। बेटे मुकेश का गांव छीतली निवासी पवन के घर भी आना-जाना था। पिता की माने तो पवन को शक था कि मुकेश के उसकी पत्नी से विवाहेतर संबंध है। आरोप है कि इसी शक में पवन ने भाई कैलाश, उदयवीर, पंचम सिंह के साथ मिलकर शराब पिलाने के बहाने अपहरण कर हत्या कर दी और शव गांव के बाहर फेंककर फरार हो गए। पुलिस को शव के पास से शराब की खाली बोतलें और गिलास मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed