{"_id":"591dd7f34f1c1bd529f2416c","slug":"angry-women-blow-the-wine-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुटलई में महिलाओं ने शराब का खोखा फूंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घुटलई में महिलाओं ने शराब का खोखा फूंका
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 18 May 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
आग (डमी पऊफाोटाो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव घुटलई में महिलाओं ने देसी शराब के ठेका को आग के हवाले कर दिया और शराब की बोतलों को सड़क पर फेंक कर तोड़ दिया। बताया गया कि शिकायत के बाद कोई कार्रवाई न होने पर महिलाओं में भारी आक्रोश था, इसके चलते उन्होंने खोखे को फूंक दिया। महिलाओं का गुस्सा देखकर सेल्समैन मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची यूपी-100 की टीम ने महिलाओं को समझाकर शांक कराया।
थाना सकीट के गांव घुटलई में छछैना निवासी बबलू का देसी शराब का खोखा है। इस पर घुटलई निवासी राजकुमार सेल्समैन है। महिलाओं का कहना है कि यह ठेका 2016 में खुला था, तब से इसे हटवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से बार-बार शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
कार्रवाई न होने से आक्रोशित 50-60 महिलाओं ने गुरुवार को गांव घुटलई की ग्राम प्रधान विमला देवी के नेतृत्व में देर शाम करीब चार बजे ठेका पर पहुंच गईं। यहां उन्होंने शराब की बोतलें सड़क पर फेंक दीं और खोखे को पलट दिया। महिलाओं का गुस्सा देख सेल्समैन राजकुमार भाग खड़ा हुआ। इसके बाद महिलाओं ने ठेका आग के हवाले कर दिया।